Yell.com पर यूके में पब्स के लिए तलाश करें।


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

चाहे आप यूके के किसी भी स्थान पर क्यों न हों, पर पब हमेशा आपकी पहुंच के अंदर होगा। अनेक स्थानों पर, खासकर गांवों में पब प्राय: ही समुदाय के आकर्षण का केंद्र होता है।


किसी पब में मुझे क्या मिल सकता है?
चाहे आप रात बाहर बिताने के लिए निकलने से पहले दोस्तों से मिल रहे हों, या दोपहर में कहीं सस्ता भोजन करना चाहते हों, एक पब इनका बढ़िया विकल्प है। अधिकांश पब अच्छी कीमत पर अच्छा भोजन पेश करते हैं - कई तो सप्ताह के अलग-अलग दिनों के लिए 'मील डील' पेश करते हैं, जहां आप उचित कीमत पर खाना और ड्रिंक पा सकते हैं। अगर आप कोई पार्टी कर रहे हों, तो कुछ पब आपको पार्टी आयोजित करने में मदद करेंगे और पब का एक हिस्सा आपके मेहमानों के लिए अलग कर देंगे।


मददगार सुझाव
पब का चुनाव करते समय, कुछ चीजों के बारे में सोचना चाहिए :

  • विभिन्न पब श्रृंखलाओं का पता करें : ये पब आम तौर पर उचित कीमत पर अच्छी गुणवत्ता का भोजन पेश करते हैं और कभी-कभी वे खास किस्म के अल्कोहल युक्त पेयों के ड्रिंक ऑफर भी पेश करते हैं।
  • अगर आप बच्चों को साथ ले जा रहे हैं : कुछ पबों में बच्चों के खेलने की जगह होती है और बच्चों का अलग मेन्यू भी होता है।
  • बहुतेरे स्थानीय पब अपने ग्राहकों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं, सबसे प्रचलित हैं पब क्विज़।
  • अगर आप सप्ताहांत बिताने के लिए निकल रहे हैं, तो कुछ पब रहने की जगह भी मुहैया कराते हैं। रिहाइश की कीमतें आम तौर पर उचित होती हैं और ये किसी केंद्रीय स्थान में होती हैं।
  • वर्ष के खास समय को देखते हुए, अच्छा होगा कि आप बीयर गार्डन वाला कोई पब चुनें ताकि आप धूप का भरपूर लाभ उठा सकें।


Yell.com किस प्रकार मेरी मदद कर सकता है?
चाहे आप रात बाहर बिताने की योजना बना रहे हैं या दोपहर के सस्ते भोजन के लिए कोई जगह तलाश रहे हों, Yell.com आपको ऐसा पब ढूंढने में मदद कर सकता है जो सबसे अच्छी तरह आपकी ज़रूरत पूरी करता हो, बस ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में यूके की अपनी जगह टाइप करें।

0845 calls cost up to 6p + 4p per minute from most landlines. Network charges may vary. Rates quoted subject to change.