Yell.com पर यूके में फूल-विक्रेताओं के लिए तलाश करें।


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

वर्ष के किसी भी समय या किस विशेष अथवा दुख के अवसर के लिए फूल एक बढ़िया तोहफा हो सकते हैं। फूल-विक्रेता आपकी जरूरतों के अनुसार और किसी निर्दिष्ट स्थान पर डिलीवरी करने की पहले से व्यवस्था कर सकते हैं।


एक फूल-विक्रेता मेरे लिए क्या कर सकता है?
फूल पारंपरिक उपहारों के एक बढ़िया विकल्प हैं और विशेष अवसरों को मनाने या इन्हें यादगार बनाने के लिए इनका प्रयोग किया जा सकता है। एक फूल-विक्रेता आपकी ज़रूरतों से मेल खाने वाले फूल चुनेगा और इन्हें आकर्षक तरीके से व्यवस्थित कर देगा। फूलों का प्रयोग सिर्फ उपहारों के तौर पर ही नहीं, बल्कि आपके घर को सजाने और बदलते मौसमों की खुशी मनाने के लिए भी किया जा सकता है। एक फूल-विक्रेता आपके फूलों की देखरेख करने और उन्हें ताजा बनाए रखने के बारे में भी उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकता है।


मददगार सुझाव
किसी फूल-विक्रेता को चुनते समय आप निम्नलिखित सलाहों पर विचार कर सकते हैं :

  • जन्मदिनों पर फूलों का उपहार देना एक बढ़िया विचार है, इनमें खासकर जन्मदिन के विशिष्ट फूल या प्राप्तकर्ता की राशि से संबंधित फूल देने की व्यवस्थाएं शामिल हैं। उदाहरण के लिए :
    • अक्टूबर में होने वाले जन्मदिन की व्यवस्था के लिए कैलेंड्यूला के फूल, या वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति के लिए, रेड हॉट पोकर्स (क्निफोफिया उवारिया) को शामिल किया जा सकता है;
  • सामान्य फूल-विक्रेता जन्मदिनों के लिए फूल प्रदान करने में समर्थ होते हैं और साथ ही इसकी व्यवस्था में क्या-क्या शामिल करना चाहिए इस पर अधिक सलाह भी दे सकते हैं;
  • किसी दुर्भाग्यपूर्ण मौके पर जबकि आपको अंतिम संस्कार के लिए कुछ फूल भेजने की ज़रूरत हो, तो अपने स्थानीय फूल-विक्रेता से संपर्क करने की कोशिश करें, क्योंकि उन्हें इस किस्म की व्यवस्थाओं में प्रदान किए जाने वाले फूलों के संबंध में काफी अनुभव होता है। विकल्प के तौर पर, इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले फूल-विक्रेता भी होते हैं;
  • स्थानीय फूल-विक्रेता आपको अंतिम संस्कार के समय सजाए जाने वाले फूलों की किस्मों के बारे में सलाह दे सकता है और आपकी सुविधा के अनुसार इनकी डिलीवरी कर सकता है।


Yell.com किस प्रकार मेरी मदद कर सकता है?
आपकी आवश्यकताओं को सबसे अच्छी तरह पूरा करने वाले, या किसी खास विशेष अवसर के लिए फूल-विक्रेता की तलाश करने के लिए ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में बस यूके का अपना स्थान टाइप करें।

0845 calls cost up to 6p + 4p per minute from most landlines. Network charges may vary. Rates quoted subject to change.